भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दो दिन के दिल्ली से प्रवास से भोपाल लौटे और उन्होंने वीआईपी गेस्ट हाउस में मुख्य सचिव वीरा राणा से चर्चा की और उसके बाद वे खंडवा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच जो चर्चा हुई, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके बीच में मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों के बंटवारे को लेकर बात हुई होगी।
पांच दिन पहले मंत्रिमंडल का गठन हुआ था उसके बाद से अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है, जिसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा को लेकर भी इससे लेकर ही जोड़ा गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पिछले दो दिनों से दिल्ली यात्रा पर थे।
इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी सहित अन्य कई केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक जनवरी को खरगौन में साइबर तहसील का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया है।
सिंगाजी दर्शन करेंगे, रात्रि विश्राम हनुवंतिया में
मुख्यमंत्री आज खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे सिंगाजी में दर्शन और पूजन करेंगे। इसके अलावा वे हनुवंतियां में आयोजित हो रहे कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे और यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।
भोपाल मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद तबादला नीति के तहत अब तक की…
रायपुर/कांकेर. प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा…
755 करोड़ रूपए की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं…
चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को…
उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील में 188.42 करोड़…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755…