दुर्ग कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर अपर कलेक्टर गोकुल रावटे ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर कलेक्टोरेट पहुंचें लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा।
जनदर्शन में आज 65 आवेदन प्राप्त हुए। ढौर निवासीयों ने एसीसी सिमेंट मैनेजमेंट के द्वारा नाला में एक पूल बांध दिया गया है। जिससे किसानों का फसल खराब होने की संभावना है। एसीसी को बार-बार निवेदन करने पर भी उनके द्वारा तोड़ा नहीं जा रहा है।
इस पर अपर कलेक्टर ने ग्रामवासियों को उचित कार्यवाही का अश्वासन दिया। थनौद निवासी ने बताया कि पिछले 2 वर्ष पूर्व से कचरा लाकर उनको जला दिया जाता है जिससे वायु प्रदुषण से बिमारी फैलने की आशंका को लेकर आवेदक जनदर्शन पहुंचा। इस पर अपर कलेक्टर ने सीइओ जनपद पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर, आवास…
जगदलपुर जगदलपुर शहर के छत्रपति शिवाजी वार्ड स्थित करीब 100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब का…
रायपुर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…
रायपुर भारतमाला हाईवे भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है और…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून…
महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…