दिल्ली और विशाखापटनम रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है. सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रेल मंडल में रेल लाइन विस्तार के इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, एक से 12 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, जिसकी वजह से 12 दिनों तक 8 ट्रेनें रायपुर और नागपुर होकर गुजरेगी. रूट में बदलाव की वजह से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी.
जिन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है, उनमें विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस, विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस, पुरी–ओखा एक्सप्रेस, ओखा-पुरी एक्सप्रेस, विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस शामिल हैं.
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…
एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…
राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…
धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…
धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…
धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…