कोरबा फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन लोगों को भयादोहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। पुरुषोत्तम पटेल ने चौकी में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि सुरेंद्र वैष्णव एवं सुरेंद्र राठौर नाम का व्यक्ति अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को डरा धमका कर रकम की मांग कर रहे हैं, जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अभिनव कांत, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल कोरबा प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में अधीनस्थ स्टाफ के साथ विशेष टीम तैयार कर उक्त आरोपियों का धर पकड़ किया गया। प्रकरण की विवेचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपियां के मेमोरेंडम अनुसार सुरेंद्र वैष्णव से लोगो को भयभीत कर प्राप्त रकम ₹220 तथा आरोपी सुरेंद्र राठौर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग वॉकीटॉकी को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…
भोपाल विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…
भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…