22 जनवरी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर राम दीपावली त्योहार और राष्ट्रीय अवकाश हों घोषित

भोपाल /आमला

श्री राम भक्त हनुमान मंदिर समिति रेलवे कॉलोनी आमला ने भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम आमला अनुविभाग अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर राम दीपावली त्योहार और राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि हमारे आराध्य श्री राम प्रभु 14 वर्षों का वनवास काटकर जब अयोध्या धाम पहुंचे थे तो अयोध्या वासियों ने दीपावली मनाई थी। वह दीपावली आज हमारे भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है जो भारत सहित सभी देशों में अति उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। कई लोग अयोध्या पहुंचे बिना इस आयोजन का गवाह बनना चाहते है। राज्य के कर्मचारयों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

गवर्नमेंट शिक्षक संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि हिंदू धर्म के लिए अयोध्या में रामलला की मंदिर में होने वाली स्थापना एक अलौकिक और आस्था से जुड़ा हुआ मुद्दा है। हर कोई चाहता है कि अलौकिक अवसर के गवाह बने। इतने भव्य आयोजन के लिए संगठन के अधिकारियों ने 22 जनवरी को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। ताकि किसी तरह की रोक-टोक के बगैर सभी लोग इनडायरेक्ट रूप से इस आयोजन में शामिल हो सकें और अपने को धन्य मान सकें।

सदियों के बाद घर आ रहे प्रभु

अब श्री रामलला सदियों के बाद अयोध्या धाम मंदिर में आ रहे हैं। विचारणीय है कि भारत में 14 वर्षों बाद श्रीराम के अयोध्या धाम आगमन पर ऐसी दीपावली मनाई जाती है तो 500 वर्षों के बाद अयोध्या धाम में राम जी के आने पर ऐसी राम दीपावली मनाई जाएं जो अकल्पनीय, स्मरणीय अति हर्षोउल्लास की होगी।

आस में सिधार गए स्वर्ग

इस दिन के लिए कई लोगों ने तपस्या की, व्रत रखें, उपासना की, कई प्रकार के संकल्प लिए, साधनाएं की है। कई लोग इस दिन की आस में ही स्वर्गलोक सिधार गए। पीढ़ी दर पीढ़ी इस दिन के लिए प्राण तक न्यौछावर करती आ रही है।

सभी भक्तों का पूरा होगा संकल्प

22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को वह शुभ दिन आ रहा है जिसमें सभी संकल्पितों, साधकों, व्रतियों, उपासकों की मंशा पूर्ण होने वाली है। सभी लोग इस दिन राम दीपावली मना रहे हैं। अयोध्या धाम पहुंचने का मन सभी का है। सभी लोग तो अयोध्या धाम नहीं पहुंच सकते हैं।

कैलेंडरों में छपवाएं राम दीपावली

इसलिए भारत के हर राम भक्त के घरों में 22 जनवरी 2024 सोमवार को राम दीपावली मनाने की तैयारी आरंभ है। अत: निवेदन है कि अन्य भारतीय त्योहारों की तरह राष्ट्रीय शासकीय व अन्य कैलेंडरों में 22 जनवरी को राम दीपावली छपवाने व विशेष हाईलाइट प्रिंट किया जाएं।

इन्होंने उठाई यह मांग

साथ ही इस दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाएं जिससे सभी राम भक्त पर्याप्त समय होने पर उत्साह पूर्वक हर्षोल्लाह से राम दीपावली मना सके। ज्ञापन पर उमेश तायवाड़े, मनोज दीवाने, राजेश अमरोही, राकेश मिश्रा, संजय राठौर, अनिल सोनपुरे, प्रदीप ठाकुर, सुमित महत्व, पिंकी ठाकुर, राजू मालवीय द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।

134 सालों की कानूनी लड़ाई के बाद हुई जीत

साल 1858 में पहली बार इसकी कानूनी लड़ाई शुरू हुई। जब विवादित जगह में हवन पूजा किया गया। इसके बाद 27 सालों बाद पहली बार दीवानी मुकदमा 1885 में किया गया। तब से चली आ रही कानूनी लड़ाई का 134 साल बाद फैसला आया। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर होने को स्वीकार किया। अब 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 5 फरवरी 2020 पीएम मोदी की अगुआई में राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा की गई। 6 महीने बाद 5 अगस्त को पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर की आधारशिला रखी गई। अब 22 जनवरी 2024 को इसका उद्घाटन होने जा रहा है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

2 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

2 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

3 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

4 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

4 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

4 hours ago