कोरबा जिले से परिवार में मोबाइल को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. बालको थाना अंतर्गत गढकटरा बाघमारा गांव में मोबाइल को लेकर हुई पूछताछ के बाद भतीजे ने डंडे से हमला कर अपने चाचा समेत परिवार के तीन लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की सूचना पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की मदद से पीड़ितों को कोरबा के मेडिकल कॉलेज लाया गया. जहां ट्रामा सेंटर में सभी का उपचार चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, घायल शनि सिंह उम्र 19 वर्ष का कुछ दिन पहले घर से मोबाइल चोरी हो गया था. उसे लगा कि मोबाइल का बैटरी खत्म हो गया होगा और कहीं मोबाइल पड़ा होगा, जिसे वह कुछ दिनों तक ढूंढता रहा लेकिन मोबाइल का पता नहीं चल सका. उसके बाद जब पता चला कि उसका भतीजा कार्तिक सिंह मोबाइल को चोरी कर लिया है और उसका सिम बदलकर चल रहा है. इसकी जानकारी गांव में ही रहने वाले दोस्तों ने शनि सिंह को दी.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *