छत्तीसगढ़

CG : 9वीं के सभी बालक-बालिकाओं को मिलेगा निशुल्क साइकिल

9वीं के सभी बालक-बालिकाओं को निशुल्क साइकिल मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब 9वीं के सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं को उच्च गुणवत्ता के सायकल निःशुल्क वितरित किए जाएंगे तथा स्कूलों में एयर-पम्प की व्यवस्था भी की जाएगी। अग्रवाल ने अधिकारियों को 12वीं तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भी देने की तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो, सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे हों। इस बैठक में मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत अनुसूचित जाति जनजाति के मेधावी छात्रों नियमित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट स्थान पर प्रोत्साहन राशि 15 हजार रूपए से बढ़ा कर 25 हजार रूपए करने का निर्णय भी लिया गया।

भर्ती प्रक्रिया में कोताही बर्दाश्त नहीं – बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बेहतर शिक्षा प्रदान करना हमारा मकसद है। हमारी सरकार किसी भी योजना को लेकर पूर्वाग्रह से कार्य नहीं करेगी। व्यवस्था पहले से बेहतर और स्थाई हो ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो, इसी सोच के साथ हम आगे बढ़ेंगे। अग्रवाल ने विभागों की भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शीं रखने के संबंध में सख्त हिदायत दी और कहा किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि ऐसा हुआ तो दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही होगी। शिक्षा विभाग में पिछली भर्ती में बचे हुए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।…

20 seconds ago
CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

सक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान…

13 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

खैरागढ़. जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की आत्महत्या की खबर…

19 minutes ago
मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

रायपुर  छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती किसानों के लिए वरदान…

23 minutes ago
CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में लागू नियमो का सख़्ती से पालन किया जा रहा है। यहां…

26 minutes ago
मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

भोपाल  राज्य क्षेत्र के थर्मल पॉवर स्टेशनों में एक नया इतिहास रचते हुए, मध्यप्रदेश पॉवर…

28 minutes ago