इंदौर-पटना, बरेली-इंदौर समेत 14 ट्रेनें 8 जनवरी से बदले रूट से चलेंगी

भोपाल

इंदौर-पटना, बरेली-इंदौर समेत 14 जोड़ी ट्रेनें 8 जनवरी से बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी। भोपाल मंडल में संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए काम शुरू होने से यह बदलाव किया गया है। निशातपुरा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की स्थिति की जानकारी पता कर यात्रा शुरू करें।

जयपुर-कर्नूल, हैदराबाद-जयपुर के भी रूट बदले
19713 जयपुर-कर्नूल सिटी एक्सप्रेस 13 जनवरी को वाया सवाई माधोपुर-सोगरिया-रुठियाई-बीना-भोपाल होकर जाएगी। 19714 कर्नूल सिटी-जयपुर एक्सप्रेस 8, 15 जनवरी को बदले रूट से जाएगी। वहीं 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस 10 और 15 जनवरी को वाया मक्सी-रुठियाई-बीना होते हुए जाएगी। 19314 पटना-इंदौर 10 और 12 जनवरी को बदले रूट से चलेगी। 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस 13 जनवरी को वाया मक्सी-रुठियाई-बीना होते हुए जाएगी। 19322 पटना-इंदौर 15 जनवरी को बदले रूट से जाएगी। 14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 जनवरी को वाया ग्वालियर-गुना-मक्सी होते जाएगी। 14319 इंदौर-बरेली बदले रूट से चलेगी।

हैदराबाद-जयपुर भोपाल-माधोपुर होते हुए जाएगी
12720 हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस 8 और 10 जनवरी वाया भोपाल-बीना-रुठियाई-सोगरिया-सवाई माधोपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी। 12719 जयपुर-हैदराबाद 10 और 12 जनवरी को वाया सवाई माधोपुर-सोगरिया-रुठियाई-बीना-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर,  आवास…

11 minutes ago
100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब का कायाकल्प: 78 लाख की लागत से बढ़ाई जा रही गहराई

100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब का कायाकल्प: 78 लाख की लागत से बढ़ाई जा रही गहराई

जगदलपुर जगदलपुर शहर के छत्रपति शिवाजी वार्ड स्थित करीब 100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब का…

15 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

25 minutes ago
भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: 56 लाख की जमीन पर मिला 9.83 करोड़ मुआवजा, कारोबारी गांधी गिरफ्तार

भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: 56 लाख की जमीन पर मिला 9.83 करोड़ मुआवजा, कारोबारी गांधी गिरफ्तार

रायपुर  भारतमाला हाईवे भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है और…

36 minutes ago
भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

1 hour ago