देश के सबसे स्वच्छ और स्वस्थ फूड हब ‘प्रसादम’ का शुभारंभ, मिलेंगे मालवी व्यंजन

उज्जैन

महाकाल क्षेत्र में जबसे महाकाल लोक का विस्तार हुआ है तब से यहां पर्यटकों का आना-जाना काफी ज्यादा बढ़ गया है। यहां पर देश के सबसे स्वस्थ और स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘अवंतिका प्रसादम’ का निर्माण भी किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया 7 जनवरी को उसका उद्घाटन करने वाले हैं। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का दौर जारी है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।

कैसा है देश का सर्वश्रेष्ठ फूड हब

महाकाल मंदिर में बनाए गए ‘प्रसादम’ का निर्माण नीलकंठ वन के पास मौजूद स्मार्ट वाहन पार्किंग के ऊपर किया गया है। यहां पर आने वाले पर्यटक अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद ले सके इसके लिए 50 फूड स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। यहां पर स्वच्छता और ईट राइट फूड के सभी मापदंडों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाने वाला है। यहां पर जो फूड स्टॉल खुलेंगे उनमें मालवा की प्रसिद्ध दाल-बाटी और पोहे-जलेबी के साथ अन्य स्थानीय व्यंजनों का आनंद आने वाले पर्यटक उठा सकेंगे। यह क्षेत्र पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रहेगा और यहां पर एक स्टॉल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पता लगाने के लिए भी मौजूद रहेगा।

लॉन्च होगी वेबसाइट

इस उद्घाटन समारोह के दौरान हाइजेनिक और हेल्दी फूड स्ट्रीट की वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी इस दौरान किया जाने वाला है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों स्ट्रीट वेंडर्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और विद्यार्थियों को आमंत्रित भी किया गया है। इस दौरान जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे और खाद्य सुरक्षा विभाग लाइसेंस पंजीयन शिविर भी लगेगा।

ईट राइट फूड के अन्तर्गत सभी मापदण्डों का यहां विशेष ध्यान रखा जायेगा। प्रसादम नीलकंठ वन के समीप स्थित स्मार्ट वाहन पार्किंग के ऊपर स्थित परिसर में शुरू होगा। महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये यहां विभिन्न स्ट्रीट फूड बनाये जायेंगे। प्रसादम में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये जायेंगे। साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच के लिये भी स्टाल रहेगा।

उल्लेखनीय है कि 7 जनवरी को मुख्यमंत्री और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रसादम का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान हैल्दी एण्ड हाइजेनिक फूड स्ट्रीट की वेब साइट भी लांच की जायेगी। उक्त कार्यक्रम में मिलेट मेला भी लगाया जायेगा। प्रसादम में सांस्कृतिक नृत्य और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। साथ ही जैविक उत्पादों के स्टाल भी लगाये जायेंगे। प्रसादम पूर्ण रूप से प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र रहेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लायसेंस रजिस्ट्रेशन कैम्प भी लगाया जायेगा। स्ट्रीट फूड वेण्डर्स के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में लगभग एक से डेढ़ हजार लोग शामिल होंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मोटे अनाज के सेवन को प्रोत्साहित करने के लिये प्रसादम में स्टाल्स भी लगाये जायेंगे। इसमें मिलेट के कई स्वादिष्ट व्यंजन और स्टार्टर रहेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव : बैगापारा में बना हाट बाजार हो रहा जर्जर, इस भवन का इस्तेमाल हो…

राजनांदगांव| लखोली के बैगापारा में लाखो रुपए खर्च कर हाट बाजार का निर्माण किया गया।…

5 minutes ago
राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : इंदिरा तालाब में फैल रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद इंदिरा सरोवर तालाब में गंदगी फैलती जा…

10 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव : पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी नई सड़क, मरम्मत भी नहीं कर रहे…

राजनांदगांव| अनुपम नगर इलाके में हाल ही में बनी सड़क को पाइप लाइन बिछाने बीच…

20 minutes ago
राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है। बड़ी…

26 minutes ago
राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर के प्रमुख तालाब कचरा डाला जा रहा है। इससे तालाब गंदे हो…

34 minutes ago
CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

43 minutes ago