तकनीकी शिक्षा विभाग और मैनिट, आईआईटी के बीच हुआ एमओयू

भोपाल

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अब अपनी डिग्री में मैनिट और इंदौर के आईआईटी जैसे ब्रांड संस्थानों में पढ़ाई पूरी करने टैग मिल सकेगा इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग और मैनिट तथा आईआईटी इंदौर के बीच आज एमओयू हुआ।
 प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अब अपने महाविद्यालयों में

आयोजित परीक्षाओं के आधार पर प्राप्त सीजीपीए के आधार पर मैनिट भोपाल में अपने अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। वहीं आईआईटी इंदौर में अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। इसके लिए आज तकनीकी शिक्षा मंत्री और मैनिट तथा आईआईटी इंदौर के निदेशक, प्राचार्यो ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर कर इस अनुबंध को क्रियान्वित कर दिया है। इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए होंने वाली काउंसलिंग में कई बच्चों को प्रतिस्पर्धा के चलते मैनिट और आईआईटी इंदौर जैसे संस्थानों में प्रवेश नहीं मिल पाता है लेकिन अब दूसरे इंजीनियरिंग कॉलेजों मेंं प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का मैनिट और आईआईटी इंदौर में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकेगा।

मैनिट में अंतिम सेमेस्टर, इंदौर आईआईटी में अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स करेंगे पढ़ाई
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अध्ययनरत पचास छात्राएं इस वर्ष अपनी पढ़ाई का आखिरी सेमेस्टर मैनिट के विभिन्न ट्रेड्स में प्रवेश लेकर पूरा कर सकेंगी। सीजीपीए के आधार पर इन महिला विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इधर इंदौर के आईआईटी में विभिन्न सरकारी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में अध्ययनरत पचास  छात्र छात्राएं अपने आखिरी वर्ष की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। इनका चयन भी उनके पिछली कक्षाओं में प्राप्त सीजीपीए के आधार पर चयन किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

2 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

3 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

3 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

3 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

3 hours ago