छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज पदभार ग्रहण करने के पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर के प्रथम तल और भूतल में स्थित कार्यालयों एनआईसी कक्ष, सहायक आयुक्त कार्यालय, खाद्य शाखा, खनिज, रेशम, सांख्यिकी, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, आबकारी, शिक्षा, निर्वाचन, समग्र शिक्षा, श्रम विभाग, व्यापार एवं उद्योग, प्रधानमंत्री सड़क, जनसंपर्क, समाज कल्याण, स्थापना, नाजिर शाखा, जनचौपाल कक्ष, जिला कोषालय, भू-अभिलेख शाखा सहित परिसर में बन रहे नये गार्डन के निर्माणाधीन कार्यो का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्यालयों में निर्धारित समय पर पहुंचकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित सभी एसडीएम और जिला अधिकारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के मेन एंट्रेंस में स्थापित ई.वी.एम डेमोस्ट्रेशन मशीन का भी अवलोकन किया। कलेक्टर की मौजूदगी में संयुक्त कार्यालय में ग्राम अमलीपदर से पहुंचे ग्रामीण पालेश्वर साहू ने ईवीएम मशीन से वोट डालने की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने ईवीएम डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से आगंतुकों को वोटिंग की प्रक्रिया की जानकारी सरल शब्दों और स्थानीय भाषा में देने के निर्देश मौके पर मौजूद कर्मचारी को दिये।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

6 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

6 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

7 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

7 hours ago