जिला कांग्रेस, प्रभारी, मोर्चा सभी तलब

भोपाल

राहुल गांधी की न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की सोमवार को अहम बैठक होने जा रही है। खासबात यह है कि इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर कुछ समितियों को भी गठन को लेकर चर्चा होगी। बैठक के बाद इन समितियों को ऐलान भी रविवार को होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव के बाद करीब सवा महीने बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव के लिए एक्टिव हो गई है।

नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता पीसीसी में जुटेंगे। ये सभी नेता लोकसभा चुनाव के साथ ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर अपनी योजना बनाएंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर चुनाव से जुड़ी कुछ समिति के लिए इस बैठक में चर्चा होगी। इसके साथ ही राहुल गांधी की यात्रा के लिए भी इस बैठक में समितियां बनाई जाएगी। इन सभी का निर्णय इसी बैठक में होगा। इसमें प्रदेश के नेताओं के बीच भी समन्वय समिति बनाई जा सकती है।  विधानसभा चुनाव से पहले एआईसीसी द्वारा नियुक्ति किए गए लोकसभा प्रभारियों को भी इस बैठक में बुलाया गया है। वे विधानसभा चुनाव के समय अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र में दौरा कर आए थे।

जिले से लेकर मोर्चा संगठन को भी बुलाया
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित सभी मोर्चा, संगठन को इस बैठक में बुलाया गया है। इन सभी की बैठक में भी प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

शनिवार को हारे हुए कैंडिडेट की भी बैठक
सोमवार को होने वाली बड़ी बैठक से पहले शनिवार को भी एक अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा चुनाव में हारे हुए सभी उम्मीदवारों को बुलाया है। इन सभी के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ ही राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बातचीत होगी। राहुल गांधी की यात्रा ऐसे कई विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी जहां पर कांग्रेस हाल ही में विधानसभा का चुनाव हारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…

10 minutes ago
दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप

दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप

रायपुर दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप प्रदेश में दिव्यांग बच्चों…

14 minutes ago
CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…

17 minutes ago
CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…

21 minutes ago
CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…

28 minutes ago
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण पर लगाई रोक

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण पर लगाई रोक

 उज्जैन  मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर निर्मित होने वाला…

33 minutes ago