खंडवा, छतरपुर, सिंगरोली के पुलिस अधीक्षकों सहित कई बदले जाएंगे

भोपाल

आईपीएस अफसरों की भी तबादला सर्जरी जल्द होने वाली है। हाल ही में आईपीएस अफसरों को पदोन्नति मिली है, पदोन्नति के किसी भी अफसर को नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। अब जल्द ही इनमें से अधिकांश अफसरों को नई जगह पर पदस्थ किया जाएगा। जिसमें छतरपुर, खंडवा, सिंगरोली एसपी सहित इंदौर के तीन डीसीपी भी बदले जाएंगे।

वहीं डीजीआई से आईजी पदोन्नत हुए कुछ अफसर अब भी डीआईजी रेंज में पदस्थ हैं, उनका भी तबादला होगा।  एसपी छतरपुर अमित सांघी एसपी से डीआईजी हो चुके हैं, इसी तरह खंडवा एसपी बीरेंद्र सिंह और सिंगरोली एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी भी एसपी से डीआईजी हो चुके हैं, लेकिन तीनों ही अफसर अभी जिले में ही पदस्थ हैं।

इन तीनों का तबादला अब डीआईजी पोस्ट पर जल्द होगा। इसी तरह इंदौर के डीसीपी मनीष कुमार अग्रवाल, निमिष अग्रवाल और राजेश कुमार सिंह डीआईजी बन चुके हैं, इन तीनों अफसरों का भी तबादला होगा।  इसी तरह चंद्रशेखर सोलंकी, अनिल कुशवाह, राजेश हिंगणकर, मनीष कपूरिया, आरआरएस परिहार और अनुराग शर्मा डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत हो गए हैं, लेकिन अभी ये सभी डीआईजी रेंज में काम काज संभाल रहे हैं। इन सभी का जल्द ही डीआईजी रेंज से तबादला कर उन्हें आईजी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

3 hours ago