सीनियर मॉर्निंग हॉकी ग्रुप के द्वारा आयोजित सीनियर मॉर्निंग ग्रुप 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत आज तीसरे दिन का पहला मैच एमसी इलेवन विरुद्ध सिटी क्लब के मध्य खेला गया। दर्शकों को बहुत ही रोमांचक मैच देखने को मिला। मैच शुरू होते ही एमसी इलेवन के मनीष सोनी ने 1 गोल कर 0-1 का स्कोर कर लिया। सिटी क्लब ने इस बढ़त को ज्यादा देर नही रहने दिया और 7वें मिनट में प्रवीण यादव ने गोल कर बराबरी पर ला दिया। मैच में एमसी इलेवन से अमित माथुर, मनीष यादव, शकील अहमद ने गोल किया।सिटी क्लब से प्रवीण यादव एवं राजेश निर्मलकर ने गोल किया। मैच को एमसी इलेवन ने 7-3 से जीत कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। मैच की शुरूआत में पोषण यादव समाज सेवी, आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, प्रखर श्रीवास्तव भाजयुमो शहर अध्यक्ष एवं हेतल भोजानी व सभी अतिथियों ने मैदान के मध्य जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, प्रकाश शर्मा, अजय झा, नीलमचंद जैन भागवत यादव, मृणाल चौबे, श्यामलाल, चंदन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।मोतीपुर की एकतरफा जीत दूसरे मैच में शहीद राधे मोतीपुर ने एकतरफा मुकाबले में 2 के मुकाबले 8 गोल से आसान जीत दर्ज की । शहीद राधे मोतीपुर से जिमी साहू, सुखदेव, लक्ष्मण यादव, प्रांजल एवं पियूष ने गोल किया। लालबाग क्लब से कुशल यादव एवं नीलेश रजक ने 1-1 गोल किया। शकील अहमद, तौफीक अहमद, रवि राव, अभिनव मिश्रा ने निर्णायक रहे। आज दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहला मैच यूथ क्लब विरुद्ध शहीद राधे मोतीपुर के मध्य 2.30 बजे से होगा। दूसरा सेफा पैंथर्स क्लब विरुद्ध एमसी इलेवन के मध्य 3.30 बजे होगा।
Home »








