रायपुर। 7 जनवरी की रात पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली AICC में कांग्रेस द्वारा बड़ी बैठक रखी गई है। जिसमें वे शामिल होंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही कांग्रेस की  ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि यह देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। इस मौके पर उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन “न्याय का हक मिलने तक” भी लॉन्च किया। उन्होंने कहा, “हम 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होने से पहले देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 110 राज्यों को कवर करेगी। 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों तक पहुंचेंगे।”

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *