दुर्ग संतराबाड़ी निवासी मीना बाई फुलवानी के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो लोग उनके नेत्रोंसे प्रकृति देख सकेंगे और दो परिवारों को नया जीवन मिलेगा। मीना फुलवानी के पति बसंत फुलवानी, पुत्र पवन फुलवानी (कैटरिंग व्यवसाई), कमल फूलवानी(कपडा व्यवसाई), पुत्री अनीता,मीरा और पिंकी की सहमति से नेत्रदान सम्पन्न हुआ।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ ऋचा खंडेलवाल,नेत्र सहायक विवेक कसार ने फुलवानी के संतराबाड़ी निवास पहुँच कॉर्निया कलेक्ट किए। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया ,मंगल अग्रवाल, रितेश जैन, हरमन दुलाई ,जितेंद्र हासवानी राजेश पारख, यतीन्द्र चावड़ा, प्रभु दयाल उजाला पूरे समय उपस्थित रहे व नेत्रदान प्रक्रीया में सहयोग किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *