राजनांदगांव कॉन्फ्लुएंस कॉलेज में वेस्ट मटेरियल से बेस्ट कलाकृतियों का निर्माण कर प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.अरुणा पलटा थीं। अध्यक्षता संचालक संजय अग्रवाल, प्राचार्य डॉ.रचना पांडेय ने की। कार्यक्रम संचालन करते हुए प्रो.विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा वेस्ट से बेस्ट बनाया गया जो कचरे का सर्वोत्तम उपयोग और अनुपयोगी वस्तुओं से नवीन आकार तथा घरेलू सामग्री से सजावटी घरेलू वस्तुओं को बनाकर कचरे के पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग के लिए तैयार किया गया। डॉ. अरुणा पलटा ने कहा कि यह प्रदर्शनी वेस्ट से बेस्ट जो पर्यावरण के अपशिष्ट को कम कर रहा है, बल्कि यह पर्यावरण के रक्षा तथा लागत में भी कम है। इससे प्रदूषण की संभावना भी घट सकती है। राजनांदगांव. आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *