बिलासपुर में एक कंपनी में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ितों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने कंपनी के कथित डॉयरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, सकरी के आसमां कॉलोनी निवासी ज्योति वाधवा ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुछ दिनों पहले उनकी पहचान प्रांजल पाटले से हुई थी। उसने खुद को इंडिपेडेंट बिजनेस ओनर कंपनी का डायरेक्टर बताया। उसने कंपनी का ऑफिस मैग्नेटो माल में होने की जानकारी। उसकी कंपनी में निवेश करने पर 50 प्रतिशत फायदा होने का झांसा दिया।इसके साथ ही उसने यह भी दावा किया कि कंपनी में पहले पांच लोगों को जोड़ने पर ज्यादा मुनाफा होगा। उसकी बातों में आकर ज्योति ने प्रांजल की कंपनी में 17 लाख 57 हजार रुपए निवेश किया। उनके साथ ही राजेन्द्र वर्मा ने 10 लाख 50 हजार, सेमवल कुंजलिया ने 21 लाख 23 हजार, विनय कुमार नेलसन ने चार लाख 69 हजार, रामचरण जगत ने एक लाख 42 हजार। वहीं, हिमांशु राठौर ने तीन लाख 50 हजार, डोमन पाटले ने आठ लाख 50 हजार रुपए निवेश किए। फिर 55 लाख रुपए वसूल कर हड़प कर लिया। पैसे वापस मांगने पर कथित डायरेक्टर उन्हें गोलमोल जवाब दे रहा है। वहीं, अब फोन बंद कर गायब हो गया है। पीड़ितों की शिकायत सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *