खरगोन
खरगोन जिले के एक गांव में कॉलेज छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने कहा कि मर्ग कायम किया है. छात्र के पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.
जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर ऊन थाना के इलाके का यह मामला है. सेगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत आछलवाड़ी में 20 वर्षीय छात्रा अनीता का शव टमाटर के खेत में दिखा तो सनसनी फैल गई. तत्काल ऊन थाना को सूचना दी गई.
जानकारी के अनुसार, अपने घर से खरगोन के लिए निकली 20 वर्षीय छात्रा अनीता पिता गुलसिंह की टमाटर के खेत में लाश मिली. छात्रा अपने परिवार को कॉलेज का कहकर घर से निकली थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर लड़की की तलाश शुरू की गई.
सोमवार सुबह गांव के बकरी चराने वाले लड़कों ने टमाटर के खेत में शव देख मृतका के परिवारजनों को सूचना दी. ऊन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खरगोन भिजवाया.
एडिशन एसपी मनोहर सिंह बारिया का कहना है कि घटनास्थल पर पहुंच कर शव बरामद किया गया है. मर्ग कायम कर जांच में लिया है. छात्रा कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली थी. इस मामले में स्पेशल टीम गठित की गई है.
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने…
महासमुन्द : वनरक्षक प्रशिक्षण शाला वन विद्यालय, महासमुंद में 80वें वन रक्षक प्रशिक्षण सत्र (छःमाही)…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : वर्षा ऋतु में बच्चों को डायरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई राजनांदगांव,…
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर 3-3 किलोवाट के…
छतरपुर छतरपुर जिले में आबकारी विभाग ने बड़े शराब ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते…