छत्तीसगढ़

CG : चोरी की शिकायतों के बाद वॉटर मीटर में बदलाव, अब लगेंगे प्लास्टिक मीटर

रायपुर शहरी पेय जल आपूर्ति की योजना के अंतर्गत घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर की चोरी की शिकायत को देखते हुए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अपने प्रोजेक्ट में लगाए जाने वाले वॉटर मीटर में बदलाव किया है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 130 करोड़ रूपए की लागत से शहर के 15 वार्ड में 170 कि.मी. पाइप लाइन बिछाकर 2.50 लाख घरों तक 24 घंटे पेयजल की सुविधा प्रदान करने की योजना का क्रियान्वयन अपने एरिया बेस्ड प्लान के तहत किया जा रहा है।

घरों में लगने वाले मीटर के चोरी होने की शिकायत लगातार मिलती रही हैं, इसे देखते हुए अब तांबे मिश्रित वॉटर मीटर की जगह प्लास्टिक के मीटर लगाए जा रहे है। इस व्यवस्था से मीटर चोरी की आम शिकायतें दूर होगी, क्योंकि प्लास्टिक मीटर की कीमत चोरों के लिए नगण्य होने के कारण मीटर चोरी की घटनाएं रूकेंगी। शहर में संचालित अमृत एवं स्मार्ट सिटी मिशन के 24X7 जलापूर्ति योजना में मीटर चोरी की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसे देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

1 hour ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

2 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

2 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

2 hours ago