छत्तीसगढ़

CG : रायपुर: 16 और 17 जनवरी को 400 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जनवरी को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक ग्लेर एग्रो प्रायवेट लिमिटेड, फ्यूसॅन माइक्रोफायनेंस लिमिटेड एवं मेक्स सर्विस, रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रसेंटेटिव, सेल्स कॉर्डीनेटर, आर.ओ., ए.आर.ओ., ए.बी.एम., ए. एम, डिजिटल मार्केटिंग, टैली कॉलर, डायरेक्ट सेल्स, पर्चेस, कस्टमर सर्विस, नेटवर्क असिस्टेंट, कॉर्डीनेटर, फिल्ड वर्कर, ट्रेफिक एनालिस्ट, हैवी एवं लाईट वाहन चालक, के 300 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए योग्यता 10वीं से स्नातक, बी.एस.सी. एवं एम.बी.ए. आदि है। शैक्षणिक योग्यताधारी अनुभवी, गैर अनुभवी योग्य आवेदकों की भर्ती 10 हजार 20 हजार रूपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

17 जनवरी को भी जॉब फेयर आयोजित किया गया है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक मार्काे एक्सप्रेस, एस.एम.सी. हार्ट इंस्टिट्यूट एवं विनायक जॉब कन्सलटेंसी, रायपुर द्वारा डिलीवरी ब्वाय, स्टॉफ नर्स, एच.आर. एक्सीक्यूटीव, मार्केटिंग, बैक ऑफिस, एकाउंटेंट, सी.ए., स्टोर कीपर, ग्राफिक डिजायनर आदि के 90 से अधिक पदो पर भर्ती होगी। इसके लिए योग्यता 10वीं से स्नातक, बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम., एम.बी.ए., टैली एवं सी.ए. उत्तीर्ण है। अनुभवी, गैर अनुभवी योग्य आवेदकों की भर्ती 10 हजार से 30 हजार रूपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की की जाएगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा, आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

39 minutes ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

49 minutes ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

54 minutes ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

57 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

1 hour ago