छत्तीसगढ़

धमतरी : प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने 12 से 14 जनवरी तक लगाये जायेंगे शिविर

धमतरी, 11 जनवरी 2024

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को शासन की महती योजनाओं से जोड़ने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से कमार जनजाति वर्ग के किसानों के बसाहटों के समीप किसान क्रेडिट कार्ड बनाने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिये 12 से 14 जनवरी तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी ने बताया कि शिविर में अधिकारी, कर्मचारियों के दल द्वारा पीवीटीजी कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड, नवीन आधार कार्ड, बैंक खाता खोलना, बैंक खाता में आधार लिंक शत्-प्रतिशत करना सुनिश्चित किया जायेगा। शिविर में मुख्य रूप से लीड बैंक, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, सहकारिता विभाग और लोक सेवा केन्द्र के अधिकारी, कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक नगरी विकासखण्ड के ग्राम कल्लेमेटा में शिविर आयोजित किया जायेगा, जिसमें ग्राम डोंगरडुला, राजपुर, कल्लेमेटा और बिलभदर के हितग्राही शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक फरसियां में शिविर आयोजित किया जायेगा, जहां ग्राम घोरागांव, भैंसामुड़ा, मटियाबाहरा और धौराभाठा के ग्रामीण पहुंचेंगे। इसी तरह 13 जनवरी को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ग्राम आमगांव में आयोजित शिविर में ग्राम भुरसीडोंगरी, जैतपुरी, आमगांव के कमार आदिवासी पहुंचेंगे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक उमरगांव में लगने वाले शिविर में नवागांव सा. तथा उमरगांव के ग्रामीण शामिल होंगे। आगामी 14 जनवरी को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ग्राम कसपुर में शिविर लगाया जायेगा, जहां ग्राम कसपुर, बरबांधा और घुरावड़ के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ग्राम फरसियां में शिविर लगेगा, जहां ग्राम जबर्रा, खरखा और फरसियां के ग्रामीण शामिल होंगे।

kgnews

Recent Posts

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…

14 minutes ago
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…

19 minutes ago
दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे?

भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…

28 minutes ago
पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि

पुरुषों के बीच कपालिक शैली में गाकर बनीं पहचान, ऐसे मिली तीजन बाई को विश्वभर में प्रसिद्धि

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…

29 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

1 hour ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

1 hour ago