मध्य प्रदेश में 1988 बैच के सीनियर IAS संजय बंदोपाध्याय की वापसी

भोपाल

मध्य प्रदेश के सीनियर आईएएस संजय बंदोपाध्याय की मध्य प्रदेश में एक बार फिर वापसी हुई है. इस संबंध में शासकीय आदेश जारी हो चुका है. ऐसा माना जा रहा है कि वह अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश कैडर एक बार फिर ज्वाइन करेंगे. उनकी प्रति नियुक्ति समाप्त होने के साथ ही यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं वह चीफ सेक्रेटरी के पद की दौड़ में सबसे आगे निकल सकते हैं.

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संजय बंदोपाध्याय साल 2018 में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में गए थे.  उनके प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए एक बार फिर उन्हें मध्य प्रदेश बुला लिया गया है. उनकी सेवाएं राज्य सरकार के अधीन आते ही इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि उन्हें चीफ सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. हालांकि वर्तमान चीफ सेक्रेटरी वीरा राणा मार्च में रिटायर्ड हो रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि संजय बंदोपाध्याय के अलावा और भी कई अफसर सीएस पद की दौड़ में शामिल हैं.

संजय बंदोपध्याय बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें
हालांकि संजय बंदोपाध्याय की प्रतिनियुक्ति अचानक समाप्त कर सेवाएं राज्य सरकार को सौंपे जाने से उनके नाम को लेकर चर्चा और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. बताया जा रहा है कि संजय बंदोपध्याय अगस्त 2024 में रिटायर हो रहे हैं. मध्य प्रदेश में वापसी से पहले संजय बंदोपध्याय केंद्र में इनलैंड वॉटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष थे. उन्हें महत्वपूर्ण पद छोड़कर मध्य प्रदेश बुलाने के पीछे यहां बड़ी जिम्मेदारी देने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले नए सीएस की नियुक्ति?
मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. यह कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश को नए चीफ सेक्रेटरी मिल सकते हैं. वर्तमान चीफ सेक्रेटरी वीर राणा मार्च में रिटायर हो रही हैं. यह संभावना है कि मार्च के पहले पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न होना मुश्किल है, इसलिए कयास लगाया जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के पहले ही मध्य प्रदेश को नए चीफ सेक्रेटरी मिल जाएंगे.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

6 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

7 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

7 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

7 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

7 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

7 hours ago