राजनांदगांव यूनुस ब्लड बैंक ग्रुप का मानवता की सेवा करने के उद्देश्य से जिले में रक्तदान का अभियान जारी है। इसी क्रम में ग्रुप के युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। समाजसेवी सैय्यद अफजल अली ने बताया जब कहीं भी किसी मरीज को रक्त की जरूरत पड़ती है तो यूनुस ब्लड बैंक डोनेशन ग्रुप उनकी सहायता करती है। युनुस ब्लड बैंक के रक्तदान अभियान के चलते कई मरीजों का ऑपरेशन हो पाया। संस्था के रक्तवीर सदस्यों भूषण, मोहन सिन्हा, विनय कुमार मेहरा, उपेन्द्र धामगये, छगन साहू, कामता प्रसाद सिन्हा ने ब्लड बैंकों में ने शुक्रवार को रक्तदान किया। इस अवसर पर लाइफ लाइन ब्लड बैंक के संचालक अभिषेक सिंह, कृष्णा साहू, गीतेश्वर साहू, नेहा साहू एवं नांदगांव ब्लड बैंक के एडमिन राजेश सेठिया, मेडिकल काउंसलर मोहित साहू, तामेश्वर साहू, प्रियंका मोहबे, कामिनी साहू उपस्थित थी।
