बीजापुर महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत जमीनी अमलों द्वारा श्रमिको को यह जानकारी देते हुए आधार आधारित भुगतान प्रणाली से अवगत कराया जा रहा है। जिसके बाद इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने श्रमिको की भीड़ जुट रही है।
इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक पात्रा ने बताया कि जिले के 126 डाक घरों में डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर खाता खोला जा रहा है। इसके लिए मनरेगा के हितग्राहियों को अपना मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड लाना होगा। 126 स्थानों पर मनरेगा एवं अन्य योजनाओं का भुगतान ग्राम पंचायत स्तर पर शाखा डाक घरों के माध्यम से किया जा रहा है।
हितग्राही को क्या करना होगा- मनरेगा के सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी ने बताया कि जिन हितग्राहियों का खाता नहीं खुला है उन्हें डी बी टी खाता खुलवाना होगा।
’जिनका खाता आधार आधारित भुगतान हेतु सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपना पासबुक व आधार कार्ड के साथ बैंक जाना होगा।
जिले में मनरेगा अंतर्गत 98 हजार से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 80 हजार श्रमिकों का आधार सीडिंग व 70 हजार का आधार सत्यापन है। वर्तमान में 53 हजार श्रमिक के खाते डीबीटी खाता में परिवर्तन हो चुके हैं।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित…
रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गिनाबहार में…
पर्यावरण संरक्षण सबकी साझा जिम्मेदारी है: मंत्री टेटवाल विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्लोबल स्किल्स पार्क…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें भविष्य के…
नैनो यूरिया से खेती में बढ़ा मुनाफा, मिट्टी की सेहत भी हो रही बेहतर धान,…
हाथियों के संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती -वन मंत्री केदार कश्यप वन मंत्री ने किया…