छत्तीसगढ़

रायपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंच रही है योजनाएं – अरूण साव

उप मुख्यमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल, हितग्राहियों को बांटे चेक और सामग्री

लाभार्थियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सराहा, किए अपने अनुभव साझा

रायपुर. 13 जनवरी 2024

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में आज मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत में भी इसका आयोजन किया गया। उन्होंने शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन भी लिए। साव ने  विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और सामग्री का वितरण भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य गांव, गरीब और नागरिकों तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाभान्वित करना है। यह यात्रा लोगों तक केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिये शुरू की गई है। इस अभियान के जरिए अंतिम पात्र व्यक्ति तक भारत सरकार की योजना का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित हितग्राहियों तक योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। साव ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प कैलेण्डर जारी किया तथा लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।

उप मुख्यमंत्री साव ने शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को चेक वितरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को नया गैस कनेक्शन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्रक भी प्रदान किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की सराहना करते हुए जल जीवन मिशन, निःशुल्क इलाज, मुफ्त राशन, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के अंतर्गत मिल रहे लाभों के बारे में बताया। उन्होंने इन योजनाओं के लिए शासन को धन्यवाद दिया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की निःशुल्क जांच कर जरूरत के मुताबिक आवश्यक परामर्श और दवाईयां भी उपलब्ध कराई गईं। लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती शीलू साहू और लोरमी नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अंकिता रवि शुक्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागिरक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।  

kgnews

Recent Posts

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

13 minutes ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

17 minutes ago
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

रायपुर.  आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों को मात देकर बस्तर जिले की दो बेटियों ने…

38 minutes ago
बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और…

46 minutes ago
लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन…

58 minutes ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है -…

1 hour ago