छत्तीसगढ़

रायपुर : ‘ रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘: पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आयोजित होंगे भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम

राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

मुख्य सचिव ने वर्चुअल बैठक में आयोजन के संबंध में कलेक्टरों दी जानकारी

आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से आयोजित होंगे कार्यक्रम

प्रत्येक जिला मुख्यालय और विकासखण्ड स्तर के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में होंगे कार्यक्रम

मंदिरों में मानस गायन, दीप प्रज्जवलन, दीपदान जैसे कार्यक्रम होंगे आयोजित

रायपुर, 13 जनवरी 2024

अयोध्या में आयोजित किये जा रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय और विकासखण्ड के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, इसके साथ ही राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज चिप्स के सभाकक्ष में आयोजित वर्चुअल बैठक में सभी कलेक्टरों को आयोजन की रूप रेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने बैठक में बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनमानस तथा मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से किए जाएं। इन संस्थानों के साथ समन्वय और सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

प्रत्येक विकासखण्ड स्तर में कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में 22 जनवरी को दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग की व्यवस्था की जाए। मंदिर प्रांगण में क्षेत्र की 5 मानस मंडलियों के मानस गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक जिला मुख्यालय में कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में आयोजित किये जाएं। बैठक में राज्यभर के संभागायुक्त और कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

1 hour ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

1 hour ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

1 hour ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

1 hour ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago