कोरबा अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने वीआईपी मुख्य मार्ग बुधवारी बाजार और आसपास मुख्य सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। इस दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। यहां तक की फांसी लगाकर जान देने की बात कही।
दरअसल, घर के बाहर अतिरिक्त अतिक्रमण कर दुकान बनाया जा रहा था, जिसे तोड़ू दस्तक टीम तोड़ने पहुंची हुई थी। इस दौरान बुधवारी मुख्य मार्ग पर एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। महिला जेसीबी मशीन के नीचे बैठ गई और उसके ऊपर चढ़ा देने को कहा।
इतना ही नहीं महिला ने कार्रवाई होने पर फांसी लगाकर जान देने की बात कही। महिला का तमाशा घंटो चला। इसके बाद महिला पुलिस स्टाफ बुलाकर उसे हटाया गया और अतिक्रमण ढहाया गया। बुधवारी बाजार मुख्य सड़क के किनारे सब्जी दुकान लगाकार यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सब्जी विक्रेताओं को नगर निगम की टीम ने बुधवारी बाजार के भीतर व्यवस्थित कर दिया है।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…