केंद्र सरकार की मदद से इंदौर नगर निगम बनाएगा मास्टर प्लान की सड़कें

इंदौर.
आर्थिक संकट से जूझ रहा इंदौर नगर निगम अब शहर की बदहाल सड़कों और मास्टर प्लान की अधूरी सड़कों का काम पूरा करने के लिए केंद्र से मदद लेगा। निगम ने केंद्र को पत्र लिखकर 700 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मांगी है। पत्र में इंदौर नगर निगम ने कहा है कि शहर के विकास के लिए इन सड़कों का निर्माण पूरा करना जरूरी है लेकिन मास्टर प्लान में स्वीकृत इन 28 सड़कों के निर्माण के लिए निगम के पास आर्थिक संसाधन नहीं हैं। निगम को मदद नहीं की गई तो इन सड़कों का निर्माण अधूरा रह जाएगा।

ये हैं मास्टर प्लान की सड़कें जिनका काम अभी शुरू ही नहीं हुआ

  • एमआर 11 के चौधरी का ढाबा से बायपास होटल शेरेटन तक का हिस्सा
  • एयरपोर्ट रोड से छोटा बांगड़दा
  • वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट एमआइजी थाना तक
  • एमआर 10 राजश्री गार्डन से होटल वाव तक
  • एमआर 09 से एलआईजी (लिंक रोड)
  • एडवांस अकादमी से रिंग रोड, निपानिया और निपानिया से बायपास होते हुए
  • बड़ा बांगड़दा से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी मल्टी तक
  • सांवेर रोड पेट्रोल पंप से शिवकांत नगर तक
  • होटल प्राइड से सिटी फारेस्ट तक
  • एमआर 10 को एमआर 12 से जोड़ने वाली सड़क
  • मूसाखेड़ी चौराहा से सांवरिया धाम मंदिर
  • जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक
  • भागीरथपुरा मेन रोड
  • जीपीओ चौराहा से सरवटे बस स्टैंड तक (श्रद्धानंद मार्ग)
  • जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक
  • नेहरू प्रतिमा (मधुमिलन चौराहा) से छावनी ब्रिज तक
  • खजराना मंदिर गेट से जमजम चौराहा तक
  • गुटकेश्वर महादेव मंदिर किला मैदान रोड से सदर बाजार (जूना रिसाला होते हुए)
  • सुभाष मार्ग से इंदौर वायर फैक्ट्री तक (कंडीलपुरा होते हुए)
  • नेमीनाथ चौराहा से जिंसी चौराहा तक
  • गोल मंदिर (सुभाष मार्ग) से रामबाग ब्रिज तक
  • मच्छी बाजार चौराहा से चंद्रभागा ब्रिज तक

नगर निगम ने इन सड़कों के अलावा कुछ अधूरी सड़कों की सूची भी केंद्र को दी है जिनका अधूरा काम पूरा करने के लिए निगम को पैसों की आवश्यकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के…

31 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…

36 minutes ago
उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…

36 minutes ago
मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…

41 minutes ago
भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

50 minutes ago
परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

56 minutes ago