दोस्तों के साथ घूमने तिंछा फाल गया स्कूली छात्र, डूबने लगा तो दोस्त छोड़ कर भाग गए, अगले दिन मिला शव

इंदौर

 सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत तिंछा फाल में शनिवार को घूमने गए 5 स्कूली दोस्तों में एक डूब गया। इसके बाद बाकी दोस्त डर के कारण वहा से भाग गए। इसके बाद वहां पहुंचे माता-पिता ने किशोर की तलाश शुरू की तब तिंछा फाल में से छात्र का शव निकाला गया। किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई।

स्‍कूल का बोलकर घर से निकला था

जानकारी के अनुसार इंदौर के सेंटपाल स्कूल में 11वी में पढ़ने वाला छात्र इनोक पुत्र आनंद टोकनो शनिवार सुबह घर से स्कूल का बोल कर निकला था। बाहर उसे उसके स्कूल के दोस्त मोहम्मद बंदूकवाला, अरमान वर्मा, वर्धमान वर्मा और सलमान खान मिले।

तिंछा फाल पहुंचे और नहाने चले गए

बताया जाता है कि सभी दो एक्टिवा से पहले तिंछा फाल गए। इसके बाद सभी लोग नहाने चले गए। तभी इनोक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख कर बाकी दोस्त घबरा गए और बचने के लिए रालामंडल चले गए।

शाम को इनाेक के माता-पिता ने अरमान को फोन लगाया तो उसने रालामंडल में होने की बात कह दी। जब इनाेक का पता नहीं चला तो पुलिस में सूचना दी गई।

पुलिस ने की दोस्‍तों से पूछताछ

इसके बाद पुलिस ने इनाेक के दोस्तों से पूछताछ की। बहुत देर तक किसी ने कुछ नहीं बोला। बाद में एक दोस्त ने पूरी कहानी बताई। रात 8 बजे पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे तो वहां इनाेक के कपड़े और जूते दिखाई दिए।

पानी में मिला शव

इसके बाद सुबह पानी में इनाेक की तलाश की गई तो उसका शव मिला। मामले में सिमरोल थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वागेन ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथी दोस्तों को पूछताछ के बाद रात में ही घर भेज दिया गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago