राजनांदगांव अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गंज लाइन स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर समिति और बाल समाज द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 21 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक निशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
आयोजन की सहयोगी संस्था यामिनी क्रीड़ा एवं कला केंद्र राजनांदगांव के अध्यक्ष रीतेश देवांगन ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय रामायण के प्रसंग है। पंजीयन की अंतिम तिथि 19 जनवरी है।








