छत्तीसगढ़

CG : IPS अभिषेक चतुर्वेदी को गृह राज्य छत्तीसगढ़ कैडर मिला

रायपुर यूपीएससी में 3 बार मिली असफलता के बाद भी रेल कर्मचारी के सुपुत्र ने हार नहीं मानी और चौथी बार में उन्हें आखिरकार सफलता मिली और अब उन्हें छत्तीसगढ़ में IPS कैडर मिला है. हम बात कर रहे है बिलासपुर के रहने वाले अभिषेक चतुर्वेदी की. उनके पिता विनय चतुर्वेदी बिलासपुर जोन में रेलवे कर्मचारी है और वर्तमान में जोनल कंट्रोलर (टीएलसी) है, जबकि मां संगीता चतुर्वेदी एक गृहिणी हैं. उन्हे आईपीएस कैडर 15 जनवरी को अलॉट हुआ है.

आईपीएस अभिषेक ने बिलासपुर से अपनी 12 वीं तक की शिक्षा डीपीएस से की और फिर 2014 में चैन्नई से बीटेक की शिक्षा ग्रहण की. वे वर्तमान में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में 11 महीने की ट्रेनिंग में हैं. उन्होंने 2022 यूपीएससी में 179 वां रैंक हासिल किया था.

यूपीएससी पैनल के साथ 35 मिनट तक उनका इंटरव्यू हुआ. इसमें आईपीएस अभिषेक से ये सवाल किया गया कि नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में अगर उन्हें नक्सल प्रभावित जिले में एसपी के रूप में तैनात किया गया तो वह क्या करेंगे? इनका उत्तर उन्होंने ये दिया कि  सबसे पहले वे आम आदमी और प्रशासन के बीच विश्वास की कमी को दूर करने और विकास कार्यों को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे. ताकि लोगों को लगे कि पुलिस और प्रशासन उनकी सेवा के लिए समर्पित है. उनसे जिला कलेक्टर बनने पर कोविड प्रबंधन के बारे में पूछा गया था.

kgnews

Recent Posts

10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

10 लाख से अधिक के काम अब ई-निविदा से ही, नगरीय प्रशासन विभाग का सख्त निर्देश

भिलाई. अब भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना स्थल निरीक्षण नहीं बनेगा कोई भी प्राक्कलन,…

36 minutes ago
सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड

सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड अब…

36 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निवेश प्रयासों को मिली बड़ी सफलता हेलियन की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग…

41 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहरी विकास योजनाओं का किया सघन निरीक्षण  इंटेक-वेल, फिल्टर प्लांट,…

46 minutes ago
सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

2 hours ago