मध्यप्रदेश में बदला मौसम, कहीं कोहरा और कड़ाके की ठंड, तो कहीं तेजी से उछला पारा

भोपाल
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। भिंड, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, निवाड़ी और छतरपुर जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। ग्वालियर और खजुराहो दतिया में घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। प्रदेश की सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले स्थान में सिंगरौली जिले का देवरा रहा, जहां 5.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

कहां कितना तापमान
रीवा में 5.1, खजुराहो में 6, छतरपुर के बिजावर में 6, शिवपुरी के पिपरसमा में 6.01 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं, पांच सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों में दतिया शामिल रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.4, ग्वालियर में 22.6, पन्ना में 24, खजुराहो में 24 और सीधी में 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस सिंगरौली और रीवा में दर्ज किया गया।

प्रमुख स्थानों का तापमान
सोमवार को प्रमुख स्थानों के तापमान को देखा जाए तो छिंदवाड़ा में सबसे कम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 11.6, जबकि अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

20 जनवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा का रुख उत्तर पूर्वी हो जाने से ठंड में और इजाफा होगा। इसका असर आगामी 20 जनवरी तक बना रह सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी शुक्रवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। इसके चलते दिन के तापमान तो सामान्य रहने एवं रात का पारा उछालने की संभावना है।

भोपाल में कोहरे से राहत
राजधानी भोपाल जिले की बात की जाए तो यहां आसमान साफ रह सकता है। हालांकि सुबह-सुबह कहीं-कहीं धुंध देखी जा सकती है। भोपाल में अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रह सकती है। रीवा, सीधी, सतना, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया और भिंड जिला में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा मौसम विशेषज्ञों ने कहीं भी तापमान में कोई बड़े परिवर्तन का कोई अनुमान नहीं जताया है।

17 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 17 जनवरी तक पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : घर में अकेली युवती के साथ जबरन अभद्रता, हत्या की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

CG : घर में अकेली युवती के साथ जबरन अभद्रता, हत्या की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों…

20 minutes ago
CG : 8 जुआरी बगीचा से गिरफ्तार, भखारा पुलिस ने मारी रेड…

CG : 8 जुआरी बगीचा से गिरफ्तार, भखारा पुलिस ने मारी रेड…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर सतत…

27 minutes ago
CG : स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, कार जब्त…

CG : स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, कार जब्त…

बिलासपुर । सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर चकरभाठा पुलिस ने…

34 minutes ago
CG : दो कार्यालय सहायकों का प्रशासनिक ट्रांसफर…

CG : दो कार्यालय सहायकों का प्रशासनिक ट्रांसफर…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा दो कार्यालय सहायक कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी…

51 minutes ago
CG : शिक्षिका सुसाइड केस, प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने साथ छोड़ा था, गिरफ्तार…

CG : शिक्षिका सुसाइड केस, प्रेग्नेंट होने पर प्रेमी ने साथ छोड़ा था, गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। एक महिला शिक्षिका की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में…

58 minutes ago
CG : ढाई बजे दिल्ली रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

CG : ढाई बजे दिल्ली रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे. इससे पहले वह आज…

1 hour ago