सरकार के 13 मंत्रियों को भोपाल में बंगले आवंटित,गेस्ट हाउस नहीं अब इन पतों पर होगी मुलाकात

भोपाल

 मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मोहन सरकार के मंत्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. कार्यकाल संभालने के लगभग एक महीने के बाद मोहन सरकार के मंत्रियों को राजधानी भोपाल में बंगले आवंटित हो गए हैं. फिलहाल सरकार के 13 मंत्रियों को बंगले आवंटित किए गए हैं. बंगले आवंटित होने के बाद भी मंत्रीअपने बंगले में निवास नहीं कर सकेंगे, क्योंकि सभी बंगले खाली नहीं हो सके हैं. गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन के अपर सचिव अजय गुप्ता के अनुसार प्रदेश सरकार के 13 मंत्रियों को राजधानी भोपाल में बंगले आवंटित किए गए हैं, लेकिन यह बंगले अभी खाली नहीं है.

जिन मंत्रियों को बंगले आवंटित किए गए हैं, उनमें प्रहलाद पटेल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, उदय प्रताप सिंह, सम्पतिया उइके, नारायण सिंह कुशवाह, निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान, राकेश शुक्ला, चैतन्य कश्यप, धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल शामिल हैं, लेकिन विडंबना यह है कि भोपाल में बंगले आवंटित होने के बावजूद ये मंत्री अपने बंगले में निवास नहीं कर सकेंगे, क्योंकि फिलहाल बंगले खाली नहीं हैं.

किस मंत्री का क्या रहेगा पता?

आवंटित हुए बंगलों के अनुसार प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल का भोपाल में पता प्रहलाद पटेल, बी-7, सिविल लाइन भोपाल रहेगा. इसी तरह करण सिंह वर्मा, बी-22, चार इमली भोपाल. पूर्व में आवंटित आवास क्रमांक ई-8/17 चार इमली, उदय प्रताप सिंह, बी-17, 74 बंगला. सम्पतिया उइके बी-12ए 74 बंगला. निर्मला भूरिया बी-10, 74 बंगला, नारायण सिंह कुशवाह बी-11 चार इमली, नागर सिंह चौहान बी-12 बी, 74 बंगला, राकेश शुक्ला बी-19 74 बंगला, चैतन्य काश्यप बी-2 आशियाना बंगला, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी बी-11 74 बंगला, दिलीप जायसवाल बी-2 चार इमली, गौतम टेटवाल सी-1 74 बंगला, लखन पटेल सी-14 शिवाजी नगर शामिल हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

4 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

4 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

4 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

4 hours ago