खैरागढ विकसित भारत संकल्प यात्रा आज शहर में शिविर का आयोजन नगरपालिका द्वारा दिलीप सिंह मंगल भवन में किया गया। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि रहे। सिंह ने कहा की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेजी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायात्रित की पूजा अर्चना की और पुष्प माला चढ़ाकर विधिवत शुभांरभ किया। अतिथियों एवं कलेक्टरचंद्रकांत वर्मा द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियो को चेक एवं सामाग्री वितरण किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को अनुज्ञा, 3 हितग्राहियों को मुद्रा लोन, 3 हितग्राहियों को समूह लोन का चेक प्रदान किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर हितग्राही मूलक और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई। जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, विप्लव साहू, राकेश गुप्ता, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, रूपेन्द्र रजक, रामाधार रजक, कमलेश कोठले, आलोक श्रीवास, विनय चोपड़ा, शशांक ताम्रकार, पार्षद गिरिजा चंद्राकर मौजूद रहे।
जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…
बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…
‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…
बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में गवाहों को…