राजनांदगांव। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। 2 दिनों से जिले का मौसम खराब है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट गई है। इसका असर गाड़ियों की रफ्तार पर पड़ा है। लोग दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं।

ठंड के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते लोग घरों में ही दुबके हैं। लोग ठंड भगाने के लिए दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक ठंड के ऐसे ही रहने की संभावना जताई है।

बारिश के चलते शहर में होने वाला आयोजन भी प्रभावित हो गया है। रविवार को मंदिरों के अलावा जगह-जगह भजन और पूजा-पाठ का आयोजन होना है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *