तीस विभागों के 1914 पूर्व छात्र-छात्राओं ने करवाया पंजीयन, 26 जनवरी से होगा पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन

इंदौर.
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पहले पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म हो गई है। 25 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय के तीस विभागों से पढ़कर निकले छात्र-छात्राओं ने पंजीयन करवाया है। करीब 1914 विद्यार्थियों ने सम्मेलन में शामिल होने की इच्छा जताई है, जिसमें पांच विभाग से सबसे ज्यादा पूर्व विद्यार्थी आएंगे।

373 आइआइपीस, 299 कम्प्यूटर साइंस, 176 कामर्स, 139 आइईटी, 109 आइएमएस शामिल हैं। मगर कुछ ऐसे भी विभाग हैं, जहां पूर्व विद्यार्थियों का आंकड़ा दस तक भी नहीं पहुंचा। एक लाइब्रेरी साइंस, चार-चार एनर्जी व सुगनी देवी कालेज, सात गणित, नौ इंस्ट्रूमेंटेशन सहित अन्य विभाग से कम पंजीयन हुए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 19 जनवरी तक चली। अब देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी एलुमिनाई एसोसिशन (दुआ) की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई गई।

दो दिन होंगे विभिन्न कार्यक्रम
26 जनवरी शाम 5 बजे से पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन कार्यक्रम शुरू होगा, जो 27 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान पूर्व विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी व अन्य स्टाफ के बीच क्रिकेट मैच, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दुआ की अध्यक्ष डा. माया इंगले और उपाध्यक्ष कविता कासलीवाल ने बताया कि सम्मेलन के लिए एक हजार पूर्व विद्यार्थियों का लक्ष्य रखा था, लेकिन दो हजार तक संख्या पहुंच गई है।

27 जनवरी को होगा क्रिकेट मैच
प्रत्येक विभाग की तरफ से विद्यार्थियों से संपर्क किया जाएगा। उद्घाटन 26 जनवरी शाम 5 बजे होगा। अगले दिन क्रिकेट मैच रखा है। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। साथ ही पूर्व विद्यार्थी अपने-अपने अनुभव भी सांझा करेंगे। आखिरी में समापन समारोह रखा जाएगा, जिसमें कुछ पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान भी होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…

50 minutes ago
मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

1 hour ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

1 hour ago
सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

10 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

11 hours ago