ओरछा में राम उत्सव CM मोहन यादव और शिवराज समेत तमाम नेता हुए शामिल

ओरछा
अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मध्यप्रदेश में जश्न और उत्साह का माहौल है। उज्जैन के भगवान महाकाल मंदिर समेत प्रदेश के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है।आपको बता दें की सीएम मोहन यादव आज अयोध्या ना जाकर मध्यप्रदेश के ओरछा के श्रीरामराजा सरकार मंदिर में शामिल हुए है। ओरछा की बेतवा नदी के कंचना घाट पर सीएम मोहन यादव एक लाख दीप प्रज्जवलित कर दीपावली जैसा त्यौहार आज मनाया जाएगा। ओरछा में सीएम मोहन यादव के साथ राज्य के पूर्व के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद है।

आज अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ मध्यप्रदेश के ओरछा में राम राजा सरकार के मंदिर में भी विशेष आयोजन किया गया था। सीएम डॉ मोहन यादव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंचे। इसी के साथ उन्होंने राम राजा सरकार के मंदिर में विशेष आयोजन भाग लिया और पूरे कार्यक्रम में शिरकत की।

रानी की जिद पर ओरछा आए थे भगवान राम
पौराणिक कथाओं के अनुसार ओरछा के शासक मधुकरशाह
कृष्ण भक्त थे, जबकि उनकी महारानी कुंवरि गणेश भगवान राम की उपासक थीं. इसके चलते राजा और रानी के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती थी. एक बार राजा मधुकरशाह ने रानी कुंवरी गणेश से वृंदावन चलने का कहा, लेकिन रानी ने अयोध्या जाने की जिद की. इस पर राजा ने कहा कि तुम क्या राजा राम को लेकर आ पाओगी. यह सुनते ही महारानी कुंवरि गणेश अयोध्या के लिए रवाना हो गई और 21 दिन की कठिन तपस्या की, जिसके बाद भी भगवान राम प्रकट नहीं हुए. इसके बाद रानी ने सरयू नदी में छलांग लगा दी.

भगवान राम ने रखी थी तीन शर्तें
कहा जाता है कि महारानी की भक्ति देखकर भगवान राम नदी के जल में ही उनकी गोद में आ गए. तब महारानी ने राम से अयोध्या से ओरछा चलने का आग्रह किया, जिस पर भगवान राम ने उनके सामने तीन शर्तें रखी थी. भगवान राजाराम ने महारानी के सामने जो तीन शर्तें रखी थी उसमें पहली शर्त थी कि मैं यहां से जाकर जिस जगह बैठ जाऊंगा, वहां से नहीं उठूंगा. दूसरी ओरछा के राजा के रूप में विराजित होने के बाद किसी दूसरे की सत्ता नहीं रहेगी. तीसरी और आखिरी शर्त थी कि खुद को बाल रूप में पैदल एक विशेष पुष्य नक्षत्र में साधु संतों को साथ ले जाने की थी. महारानी ने भगवान राम की यह तीने शर्तें सहर्ष स्वीकार कर ली. इसके बाद रामराजा ओरछा आ गए, तब से भगवान यहां विराजमान हैं.

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

50 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

60 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

1 hour ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

1 hour ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

1 hour ago