भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मल्हारगढ़ में भवानी माता मंदिर में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने राम जन्मभूमि में योगदान करने वाले कार सेवकों का सम्मान किया। छोटे-छोटे बच्चों ने रामचरित मानस के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मल्हारगढ़ में स्थित भवानी माता मंदिर का पुनर्निर्माण 12 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इस मंदिर को पुनः भव्य किले का रूप प्रदान किया जाएगा। हम सभी में अपार उत्साह है। मन बहुत भावुक है। गली-गली में राम के भजन चल रहे हैं। मंदिर भव्य बनाएंगे। यह बात आज सार्थक हो गई। भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। देवड़ा ने प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

उप मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ में ही राम मंदिर पर राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की स्थापना की। राम मंदिर पर ही अयोध्या से प्रसारित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। उप मुख्यमंत्री ने थड़ोद फंटे पर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन किए एवं सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा की यह प्रगति और परंपरा का उत्सव है। इसमें विकास की भव्यता और विरासत की दिव्यता है। यही भव्यता और दिव्यता हमें प्रगति पथ पर आगे ले जाएगी।

आयुष्मान भारत "निरामयम" में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, अन्य संविदा कर्मियों को शामिल करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित

भोपाल

राज्य शासन ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारी/कार्यकर्ता, संविदा कर्मियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत "निरामयम" में शामिल किये जाने के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के सदस्य सचिव मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सदस्य होंगे।

समिति प्रदेश के शासकीय कर्मचारी/कार्यकर्ता / संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत "निरामयम" प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत, पूर्व में स्वीकृत पात्र श्रेणियों में सम्मिलित हितग्राहियों के अतिरिक्त, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी सहायिका, मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा एवं ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार एवं संविदा कर्मियों को प्रतिवर्ष, प्रति परिवार, 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ स्वीकृत करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी करेगी।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *