रायगढ़ कोतरारोड थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गोरखा आर.के. जनरल स्टोर के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को डरा रहा है, और मारने की धमकियां दे रहा है, जिससे लोग काफी डरे हुए है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने के प्रधान आरक्षक करूणेश राय के हमराह स्टाफ कार्रवाई के लिए ग्राम गोरखा भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा गोरखा के सार्वजनिक स्थल पर खुले आम हाथ में तलवार लहराते युवक को देखा। पुलिस की वाहन देख बदमाश युवक एक सफेद रंग की डिजायर कार में भागने का प्रयास किया, कोतरारोड पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा कर पकड़ी, युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोनु कुशवाहा (30) जिला भिण्ड (मध्य प्रदेश) वर्तमान अग्रसेन चौक थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे में रखे एक लोहे का तलवार की जब्ती कर आरोपी को थाना कोतरारोड लाया गया। आरोपी मोनु कुश्वाहा पर थाना कोतरारोड में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *