छत्तीसगढ़

CG : कुपोषण से मुक्ति के लिए चलेगा पोषण कार्यक्रम, सीईओ ने किया शुभारंभ

महासमुंद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एस. आलोक ने बुधवार को ज़िला पंचायत परिसर से कुपोषण मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके ज़रिए गाँव-गाँव घर-घर से कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों, किशोरियों, युवतियों, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाएगी, इन चिन्हित लोगों की उनके निकटतम आँगनबाड़ी पर जाँच की जाएगी और फिर अंततः कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों, किशोरियों, युवतियों, धात्री एवं गर्भवती महिलाओं का बेहतर उपचार कर ख़ानपान से कुपोषण दूर किया जाएगा। महासमुंद को कुपोषण मुक्त  करने का पूरा प्रयास हो रहा है। इसमें सफलता भी मिल रही है।

सीईओ एस. आलोक ने कहा कि कुपोषण मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जन आंदोलन, समुदाय आधारित गतिविधि एवं संबंधित विभागों के अंतर समन्वय से तय समय सीमा के अंदर माता व बच्चों को कुपोषण में प्रतिवर्ष कमी लाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के 50 चिन्हित स्थान जहां कुपोषण अधिक है, वहां लोगो को जागरूक किया जाएगा। कुपोषण लोगों को पहचान कर उन्हें पोषित किया जाएगा। कुपोषण मुक्ति हेतु नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम के लोगों को जागरूक किया जाएगा।

ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकसित समीर पांडे ने बताया कि कुपोषण मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य ज़िले में कुपोषण को खत्म करना है। पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान के तहत संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को सूचीबद्ध रूप से संचालित की जाएगी।

स्वयं सेवियों के माध्यम से एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन की सहभागिता से गांव गांव तक पहुंच कर लोगां को कुपोषण के लिए जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। आगामी समय में स्वयं सेवी, तुंहर द्वार के माध्यम से कार्यक्रम को वृहद रूप दिया जाएगा। जिससे स्वस्थ महासमुंद की परिकल्पना सार्थक हो पाएगी। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी शामिल रहे। यूनिसेफ जिला सलाहकार ऋषभ तिवारी ने बताया कि स्वयंसेवियों के माध्यम से हम किस प्रकार से जिले को कुपोषण मुक्त बना सकते है। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से बृजेश सिंह, निलेश तिवारी, जिला पोषण समन्वयक रिया दत्ता उपस्थित थी।

kgnews

Recent Posts

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, डिग्री और मार्कशीट पर अब लिखा जाएगा ‘भारत’

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, डिग्री और मार्कशीट पर अब लिखा जाएगा ‘भारत’

 जबलपुर जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का रविवार को होने वाला दीक्षा समारोह इस बार…

24 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

10 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

11 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

11 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

11 hours ago