दुर्ग पुलिस के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा पर एक लघु फिल्म ‘गंगुवा’ बनाई है। इस फिल्म को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ में बेस्ट स्क्रिप्ट के लिये पुरस्कृत किया गया है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाई गई इस शॉर्ट फिल्म का चयन फिल्म महोत्सव में दिखाई गई 19 राज्यों की 6 भाषाओं में बनी 460 फिल्मों के बीच किया गया।

‘गंगुवा’ फिल्म में ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर और सदानंद विंधराज ने मुख्य किरदार निभाया है। सतीश ठाकुर ने बताया कि उनकी फिल्म की सफलता के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यातायात दुर्ग के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। यह फिल्म वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर बनाई गई है। इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सम्मलित होने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा भी शार्ट फिल्म बनाया गया उक्त महोत्सव में 19 राज्य के 06 भाषा, में 460 फिल्म शामिल हुए जिसमें 05 छत्तीसगढी भाषा के वीडियो का चयन किया गया यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये वीडियो का शीर्षक ‘‘गंगुवा’’ रखा गया इस वीडियो में ग्रामीण क्षेत्रो में शादी के दौरान बारात जाने हेतु टेक्टर, ट्रक, मेटाडोर जैसे माल वाहक वाहनो का उपयोग किया जाता है जिससे होने वाली दुर्घटना में कितने लोगो की जान चली जाती है उसको दर्शाया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *