बिलासपुर रेल फ्लाईओवर चालू हो गया है। रेल मंत्री ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क में महत्वपूर्ण क्षमता जोड़ेगा। वही सीएम साय ने कहा, विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़….

बिलासपुर रेलवे फ्लाईओवर के प्रारम्भ होने से कटनी की दिशा में चलने वाली गाड़ियां मुंबई-हावड़ा मार्ग पर निर्बाध दौड़ सकेंगी।छत्तीसगढ़ को यह अभूतपूर्व सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

बता दें कि फ्लाईओवर से बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की बड़ी परेशानी भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सबसे बड़ी उपलब्धि ट्रेनों के परिचालन की स्थिति रहेगी, जिसमें सुधार होगा। वर्तमान में ट्रेनों को कटनी दिशा की ओर जाने में बिलासपुर यार्ड को क्रॉस करना पड़ता है। इसमें काफी समय लगता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *