महासमुंद। सिघोडा पुलिस ने सोने-चांदी के सिल्ली व आभूषण का परिवहन कर रहे एक कार से 22 लाख 31 हजार 280 रुपये का 23.790 किलो चांदी का सिल्ली व 81 ग्राम सोने का आभूषण जब्त किया है। दरअसल सिघोडा पुलिस रेहटीखोल चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा से आ रही ईकोस्पोर्ट कार क्रमांक CG 04 MS 6711 को रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे ,जो सोनपुर उड़ीसा से रायपुर जा रहे थे।
पुलिस ने जब इनके वाहन के चेकिंग कि तो कार से 23.790 किलो चांदी की सिल्ली व 81 ग्राम सोने के आभूषण मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से सोने- चांदी के वैध दस्तावेज मांगे तो दोनो के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे । पुलिस ने सोने- चांदी को धारा 102 जा फौ के तहत जब्त कर आगे की जांच के लिए डीआरआई को सौंप दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने पिछले एक माह में सोने – चांदी के परिवहन मामले में ये तीसरी कार्रवाई की है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…