इंदौर
इंदौर से सांसद शंकर लालवानी को जिला कोर्ट ने खजराना गणेश को चोला चढ़ाने के मामले में आचार संहिता केस से दोषमुक्त कर दिया है। इस मामले में कलेक्टर के आदेश पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें उन्हें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और धार्मिक संस्थाओं का अनैतिक उपयोग करने का आरोप लगा था।
सांसद शंकर लालवानी को दोषमुक्त कर दिया गया:
कलेक्टर के आदेश पर हुई थी जाँच के बाद पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय में चालान पेश किया था, लेकिन जाँच के दौरान आपत्तिजनक कोई सबूत साबित नहीं हुआ। जिसके बाद अब सांसद शंकर लालवानी को दोषमुक्त कर दिया गया है। उनके अधिवक्ता अमित सिसौदिया ने सांसद शंकर लालवानी की ओर से कोर्ट में पक्ष रखा।
भाजपा के लिए एक अच्छी खबर :
देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में सांसद लालवानी का दोषमुक्त होना भाजपा के लिए एक अच्छी खबर साबित हो सकती है। सांसद शंकर लालवानी पर लगे आचार संहिता उल्लंघन और धार्मिक संस्थाओं का अनैतिक उपयोग करने के मामले में राहत मिल जाने के बाद एक बार फिर चुनाव की तैयारी में सांसद लालवानी जुट सकते है।
रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।…
सक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान…
खैरागढ़. जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की आत्महत्या की खबर…
रायपुर छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती किसानों के लिए वरदान…
बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में लागू नियमो का सख़्ती से पालन किया जा रहा है। यहां…
भोपाल राज्य क्षेत्र के थर्मल पॉवर स्टेशनों में एक नया इतिहास रचते हुए, मध्यप्रदेश पॉवर…