बिलासपुर में अमृत मिशन योजना की टेस्टिंग के दौरान कई जगहों पर पाइप में लीकेज हो गया। दयालबंद जगमल चौक के पास बीच सड़क पर फव्वारे की तरह पानी बहने लगा जो कुछ दुकानों में घुस गया। यहां से गुजरने वाले राहगीर परेशान होते रहे। वहीं, मौके से नगर निगम की टीम और अफसर गायब रहे।

शहर में कई जगह पर पाइप लाइन को जोड़ा नहीं गया है, तो कहीं वॉल्व ही नहीं लगाया गया है। इसलिए टेस्टिंग होते ही जगह-जगह से लीकेज शुरू हो गया। जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया।

छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बिलासपुर में शुरू हुई अमृत मिशन योजना सबसे पीछे चल रही है। ठेका कंपनी इंडियन ह्यूम पाइप को सरकार ने खूंटाघाट से शहरवासियों को पानी सप्लाई के लिए 301 करोड़ का ठेका दिया था। अक्टूबर 2017 से कार्य शुरू कर सप्लाई 3 अप्रैल 2020 से शुरू की जानी थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *