राजनांदगांव श्री रावतपुरा सरकार विश्व विद्यालय रायपुर में बीते 2 फरवरी को आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव में विविध स्पर्धाओं के अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता में संस्कारधानी नगरी की होनहार बेटी दीक्षा ताम्रकार नें एक बार फिर से अपना परचम लहराते हुए ट्रेडिंशनल योगासन स्पर्धा आयु वर्ग 16-22 में स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया है। दीक्षा एक के बाद एक कई योगासन स्पर्धाओं में भाग लेकर अपना परचम लहरा चुकी है। दीक्षा उक्त स्पर्धा में राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली और एकमात्र महिला योगासन खिलाड़ी है, जिसने ऐसी किसी स्पर्धा में भाग लिया और स्वर्ण पदक भी जीता है। इतना ही नही राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता (महिला योगासन स्पर्धा स्मिता, साई सेंटर जबलपुर) में भी राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी है। दीक्षा आगामी 28 मार्च से 30 मार्च तक भिलाई में आयोजित होने वाली एकल वर्ग की राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजनांदगांव की एकमात्र खिलाड़ी है। गत वर्ष 17 अक्टूबर 2023 को आयोजित राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में दीक्षा नें स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिये अपनी दावेदारी सुनिश्चित की थी। दीक्षा के इस चयन से उनके कोच, साथी खिलाड़ियों और परिजनों में खुशी का माहौल है। दीक्षा, श्रीमती ममता ताम्रकार और सिलोच ताम्रकार की सुपुत्री है, और दिव्य ज्योति योग क्लास और दिशा योग राजनांदगांव में योगाचार्य किशोर माहेश्वरी के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है और स्थानीय दिग्विजय महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्रा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *