राजनांदगांव कोतवाली पुलिस की टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 किलो 120 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 70 हजार रुपए है।
कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुराना बस स्टैंड के पास गांजा रखकर घूम रहे युवक की सूचना मुखबीर से मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से ओडिशा संबलपुर जिले के रहने वाले आरोपी मोहम्मद इरफान को पकड़ा गया, आरोपी अपने पास सफेद रंग के थैले में 7 किलो 120 ग्राम गांजा रखा था। जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त किया। आरोपी से नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी है। वहीं गांजा-शराब की तस्करी करने वालों पर भी कार्रवाई जारी है।







