आईपीएस अफसरों का फिर अटका तबादला आदेश, लंबा होता इंतजार

भोपाल

तीन आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश निकाल कर बाकी के आईपीएस अफसरों की तबादला और पदोन्नति के बाद नई पोस्टिंग वाला आदेश  फिर अटक गया  है। इंदौर पुलिस कमिश्नर का पद खाली होेते ही इस पद पर पोस्टिंग कर दी गई, लेकिन ग्वालियर एडीजी का पद करीब सवा महीने से खाली है, इस पद पर अब तक किसी की पोस्टिंग नहीं की गई। वहीं पदोन्नति के बाद तबादला आदेश नहीं करने के चलते इंदौर देहात, उज्जैन और भोपाल पुलिस जोन में एक से अधिक आईजी रेंक के अफसर काम कर रहे हैं। यहीं स्थिति एसएएपु में भी बनी है। गौरतलब है कि रविवार को आईपीएस डीपी गुप्ता को परिहवन आयुक्त बनाया गया है, वहीं इंदौर देहात एडीजी राकेश गुप्ता को इंदौर का पुलिस कमिश्नर और आईजी इंटेलीजेंस अनुराग को इंदौर देहात रेंज का आईजी बनाया गया है।

पिछले साल 87 दिन बाद निकले थे आदेश
पिछले साल यानि वर्ष 2023 जनवरी में हुए आईपीएस अफसरों की पदोन्नति के बाद वे 87 दिन तक अपने पुराने पद पर ही काम करते थे। 28 मार्च को जाकर इन सभी के तबादला आदेश जारी हुए थे। तब इन्हें मूल पद पर पोस्टिंग मिल सकी थी। अब भी आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी होने का मामला अटका हुआ है। बुधवार से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है, ऐसे में अब तबादले विधानसभा सत्र के बाद होने की संभावना है। विधानसभा सत्र समाप्त होने के कुछ दिन बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी।

पुलिस जोन एक, एक ही रैंक के कई अफसर एक दूसरे के अंडर कर रहे काम
जबकि अभी प्रदेश में ऐसे कई अफसर हैं जो पदोन्नति तो हो गए हैं, लेकिन पदोन्नति के बाद उन्हें उस पद पर पोस्टिंग नहीं मिल सकी है। इसके चलते अब इंदौर देहात जोन की स्थिति यह हो गई है कि यहां पर पूरे जोन की कमान आईजी अनुराग के हाथों में है, जबकि खरगौन डीआईजी रेंज का काम आईजी रेंक के अफसर चंद्रशेखर सोलंकी के जिम्मे हैं। सोलंकी को डीआईजी से पदोन्नत हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चला है। इसी तरह राजेश हिंगणकर भी आईजी हो चुके हैं। लेकिन वे इंदौर ग्रामीण डीआईजी का काम देख रहे हैं। वहीं उज्जैन पुलिस जोन के आईजी संतोष कुमार सिंह हैं, जबकि उज्जैन डीआईजी रेंज का काम अनिल कुमार कुशवाह के जिम्मे हैं। वे आईजी बन चुके हैं, लेकिन उनकी आईजी रेंक वाली पोस्ट  पर अब तक तैनाती नहीं हो सकी है। भोपाल पुलिस कमिश्नर में भी दो आईजी रेंक के अफसर हो गए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा आईजी रेंक के अफसर हैं, वहीं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा  भी अब डीआईजी से पदोन्नत होकर आईजी बन चुके हैं, उन्हें भी पदोन्नति के बाद पोस्टिंग का इंतजार है। छतरपुर में ललित शाक्यवार डीआईजी के रूप में पदस्थ हैं, वहीं छतरपुर एसपी अमित सांघी भी अब डीआईजी हो चुके हैं।

एसएएफ में भी यही स्थिति
इधर एसएएफ में भी ऐसी ही स्थिति आ गई है, जहां पर एक ही रेंज में दो-दो डीआईजी काम कर रहे हैं। सेंट्रल रेंज के डीआईजी नवनीत भसीन हैं, जबकि सातवीं बटालियन के कमाडेंट अतुल सिंह अब डीआईजी हो चुके हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी…

34 minutes ago
उज्जैन-सांवेर-इंदौर क्षेत्र के विकास का नया पर्याय बनेगा फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरीडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन-सांवेर-इंदौर क्षेत्र के विकास का नया पर्याय बनेगा फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरीडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर, उज्जैन और सांवेर सहित अन्य…

35 minutes ago
जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

रायपुर   पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल…

50 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित…

1 hour ago
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सिंहस्थ : 2028 में…

1 hour ago
योग : स्वस्थ मानवता, संतुलित प्रकृति और सतत भविष्य का आधार- राजेन्द्र शुक्ल

योग : स्वस्थ मानवता, संतुलित प्रकृति और सतत भविष्य का आधार- राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल  भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा ने विश्व को सदैव जीवन जीने की दिशा दी…

1 hour ago