हरदा कांड में मौत का आंकड़ा हुआ 12, DNA के बाद होगी पहचान

हरदा

मंगलवार को हुए हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से राहत और बचाव कार्य अगले दिन तक जारी था। इसी बीच गुरुवार को फैक्टरी के पास के मकान में मिले महिला के शव को मिलाकर मौतों का आंकड़ा 12 हो गया है। हरदा के सिविल सर्जन मनीष शर्मा ने बताया कि एक और बॉडी मिलने के बाद मरने वालों को संख्या 12 हो गई है। इनमें से 10 शवों कि शिनाख्त हो चुकी है तो वहीं दो की पहचान होना अभी बाकी है।

फैक्टरी तत्काल प्रभाव से सील
बता दें कि हरदा जिले में संचालित हो रही सभी 12 पटाखा फैक्ट्रियों को फिलहाल तय मापदंडों के अनुरूप न होने और प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन न करने के चलते तत्काल प्रभाव से सील कर बन्द कर दिया गया है। इन 12 फैक्ट्रियों में से ग्राम पीपलपानी तहसील सिराली की 2, ग्राम कुंजरगांव तहसील हंडिया की 3, ग्राम हंडिया की 1, ग्राम बैरागढ़ तहसील हरदा की 4, ग्राम रहटाखुर्द तहसील हरदा की और ग्राम दूधकच्छ तहसील हरदा की पटाखा फैक्ट्रियां शामिल हैं।
इनकी हो चुकी मौत
पटाखा फैक्ट्री धमाके में मरने वालों में  मुबीन खान, पिता सफुर खान, बानो बी, पिता सलीम खान, प्रियांशु, पिता मुन्नालाल प्रजापति, अनुज, पिता शोभाराम कुचबंदिया, उषा, पिता मुकेश चंदेल, मुकेश, पिता तुलसीराम बेलदार, अयाज, पिता सिराज खान, आबिद, पिता रहमान खान, प्रमिला बाई, पिता सुनील चौहान और रहीम, पिता रोशन खान की पहचान हो चुकी है। इसके अलावा भी दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटनास्थल के पास मिला महिला का शव
गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में एक एक और शव मिला है। अब यह आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है। महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

12 फैक्ट्रियां हुई सील
प्रशासन ने हरदा जिले की सभी पटाखा फैक्ट्री को सील कर दिया है। प्रशासन ने गांव पीपलपानी, तहसील सिराली की 2, ग्राम कुंजरगांव, तहसील हंडिया की 3, ग्राम हंडिया की 1, ग्राम बैरागढ़, तहसील हरदा की 4, ग्राम रहटाखुर्द, तहसील हरदा की 3 और ग्राम दूधकच्छ, तहसील हरदा की पटाखा फैक्ट्रियां को सील किया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

5 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago